Thursday, 22 September 2016

पनीर लाबब्दार - Paneer Lababdar Recipe – Recipes in Hindi Language Indian

Ingredients for paneer lababdar

  • पनीर – 250 ग्राम
  • टमाटर – 5 मध्यम आकार
  • लहसुन – 10
  • अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
  • काजू – 1/4 कप
  • इलायची – 2
  • बे पत्ती – 1
  • प्याज – 2
  • लाल मिर्च पाऊडर – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • सूखी मेथी – 1/4 चम्मच पत्ते
  • रिफाइंड आयल – 1/4 कप
  • कसा हुआ पनीर – 2 चम्मच

How to make paneer lababdar | पनीर लाबब्दार कैसे बनाते हैं

  1. एक बर्तन में एक गिलास पानी लें ।
  2. उसमे काजू , लॉन्ग , अदरख , लहसुन और टमाटर डालें ।
  3. इसे धीमी आंच पर १० मिनट तह पकाएं । फिर इसे ठंडा होने दें ।
  4. दूसरे बर्तन में तेल गरम करें ।
  5. इसमें इलाइची , तेजपत्ते और जीरा को भुने फिर इसमें प्याज़ डालकर इसे भूरा होने तक भूँजें ।
  6. टमाटर और प्याज़ के मिश्रण को हल्दी , गरम मसाला और धनिए पाउडर के साथ बारीक़ पीस लें ।
  7. एक पेन में आयल गरम करें उसमे पिसे हुए मिश्रण को डालें फिर कसूरी मेथी डालें इसे अच्छे से भुने ।
  8. फिर इसमें नमक डालें और अच्छे से मिलाएं ।
  9. पानी , कसा हुआ पनीर और पनीर डालकर 2 मिनट पकाएं । आप चाहें तो पनीर को हल्का फ्राई भी कर सकते हैं ।
  10. पनीर मुलायम रहे इसके लिए फ्राई किये हुए पनीर को पानी में डालें फिर ग्रेवी में डालें ।
  11. इसमें क्रीम ( or  butter ) डालें और इसे मिलाएं। फ्लेम ऑफ कर दें ।
  12. इसे चपाती , नान , बिरियानी या चावल के साथ परोसें ।

How to Make Shahi Paneer Recipe शाही पनीर - Shahi Paneer Recipe in Hindi

How to Make Shahi Paneer Recipe शाही पनीर - Shahi Paneer Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shahi Paneer

  • पनीर - 400 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
  • टमाटर - 5 मिडियम आकार के
  • हरी मिर्च —  2
  • अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल —2 टेबल स्पून
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • काजू     - 30-40 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
  • मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
  • गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक — स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Shahi Paneer

पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. नान स्टिक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये.
काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये.

टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये. पेस्ट को निकाल कर प्याले में रखिये. मलाई को भी मिक्सी में मथ लीजिये.
कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करिये.  गरम घी में जीरा डाल दीजिये.  जीरा ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चमचे से चला चला कर भूनिये.  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को चमचे से चला चला कर जब तक भूनें तब तक  मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी मिला दीजिये.  नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें. शाही पनीर सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये.
शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
Suggestion / सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1-2 प्याज और 4-5 लहसन की कली छीलिये और बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद, कटी प्याज और लहसन डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब सारी चीजें उपरोक्त क्रम से डाल कर शाही पनीर सब्जी बना लीजिये.
समय - 50 मिनिट